आर्थिक वृद्धि प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्यों को एक साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत: पीएम मोदी

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने क़ानूनों को खत्म करने और कारोबार के लिए व्यवस्था आसान बनाए जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि मजबूत आर्थिक वृद्धि प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्यों को एक साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है

पीएम मोदी ने नीति आयोग (NITI Aayog) की संचालन परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र को भी सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान में भाग लेने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए.

उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा: ‘‘अगर आर्थिक वृद्धि हासिल करना है और देश को प्रगति की तरफ ले जाना है तो साथ मिल कर काम करना होगा साथ ही आर्थिक प्रगति के लिए सरकार को निजी क्षेत्र का सम्मान करना होगा और उसे समुचित प्रतिनिधित्व भी देना होगा.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जिस तरह से इस बार बजट का स्वागत हुआ है इससे इस बात का संकेत मिलता है कि देश ​विकास की राह पर अधिक तेजी से आगे बढ़ना चाहता है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की पहलों से हर किसी को राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान करने का अवसर मिलेगा.

प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र के बारे में बात करते हुए कहा कि तिलहन जैसे उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने की ज़रूरत है ताकि खाद्य तेल आदि के आयात पर निर्भरता कम हो. और खाद्य वस्तुओं के आयात पर खर्च होने वाला धन किसानों के खाते में जाए .उन्होंने कहा: “किसानों को दिशा दे कर ही इसे हासिल किया जा सकता है.”

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *