साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज

आंध्र प्रदेश: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं और आंध्र प्रदेश की पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। अब इस खबर के सामने आने के बाद उनके तमाम चाहने वाले फैंस परेशान हो गए हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है। अल्लू अर्जुन के अलावा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी पर भी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, विधायक रेड्डी ने कथित तौर पर सभा के लिए बिना किसी पूर्व अनुमति के अल्लू अर्जुन को नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में बुलाया। ऐसे में इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है और विधायक रेड्डी के साथ ही अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और विधायक रेड्डी के खिलाफ यह मामला आंध्र प्रदेश के नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में चुनावों की निगरानी करने के लिए नियुक्त नंदयाला ग्रामीण के उप-तहसीलदार पी. रामचंद्र राव की ओर से दर्ज किया गया है।

दरअसल, अल्लू अर्जुन के दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि इस बार भी सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में उनके चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक्टर अपने दोस्त को सपोर्ट करने पहुंचे। लेकिन उनके आने के बाद विधायक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

विधायक के घर के बाहर अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। जिससे स्थिति खराब हो सकती थी। लेकिन आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के कारण आचार संहिता लागू की गई थी। इसके बावजूद एक्टर ने भीड़ को जमा होने दिया और ऐसे में पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिल्पा रवि चंद्रा ने RO Nandyal की अनुमति के बिना अल्लू अर्जुन को घर पर न्योता दिया था। जबकि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि ये पूरी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles