फैक्ट चेकर मोहम्मद ज़ुबैर पर मुक़दमा दर्ज

फैक्ट चेकर मोहम्मद ज़ुबैर पर मुक़दमा दर्ज

मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दिखाया गया कि एक महिला टीचर कथित तौर पर दूसरे छात्रों को एक मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कह रही है।

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और राजनीतिक दलों ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं घटना से संबंधित एक वीडियो मोहम्मद जुबैर ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डाला था।

अब स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने के प्रकरण में ऑल्ट न्यूज के पत्रकार जुबैर पर केस दर्ज किया गया है। उन पर पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर करने का आरोप लगा है। जुबैर पर ये केस विष्णुदत्त नाम के शख्स की तहरीर पर मंसूपुर थाने में दर्ज हुआ।

विष्णुदत्त ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर पर आरोप लगाया गया है कि स्कूल में मुस्लिम बच्चे की पिटाई के वायरल वीडियो में मोहम्मद जुबैर ने पीड़ित बच्चे की पहचान उजार की। एफआईआर में कहा गया, “पहचान उजागर कर किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत बालक के अधिकारों का हनन किया गया है।

25 अगस्त को, जुबैर ने लड़के के पिता को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें बताया गया था कि बच्चे के पिता ने इस मामले में शिक्षक के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करने का फैसला किया है। जुबैर के ट्वीट से न सिर्फ उस शख्स की बल्कि उसके नाबालिग बेटे की भी पहचान उजागर हो गई। हालांकि, कुछ घंटों बाद जुबैर ने वीडियो हटा दिया था।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *