कैप्टन की हुंकार, नाम तय नहीं लेकिन नई पार्टी बनाऊंगा

कैप्टन की हुंकार, नाम तय नहीं लेकिन नई पार्टी बनाऊंगा पंजाब कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मैं जल्द ही नई पार्टी बनाऊंगा।

कैप्टन ने हुंकार भरते हुए कहा कि हम नई पार्टी बनाने जा रहे हैं लेकिन उसका अभी तक कोई नाम तय नहीं किया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब को बहुत कुछ सहना पड़ा है। मैंने एक सैनिक के रूप में काम किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमने जो वादे किए उन्हें पूरा किया है। नई पार्टी के गठन पर उन्होंने कहा कि हमारे वकील चुनाव आयोग के साथ इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। हम जल्दी ही एक नई पार्टी का गठन करेंगे और जैसे ही उसका कोई नाम तय किया जाएगा आपको खबर दी जाएगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमने एक सैनिक की तरह काम किया है। पंजाब को बहुत कुछ सहना पड़ा है। पंजाब की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। पंजाब की सुरक्षा हमारे लिए बेहद अहम है। हमने एक सैनिक की तरह काम किया और हमेशा योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी है। हम इस बात का पूरा हिसाब देंगे कि कब कहां और कितना खर्च किया है। राज्य की पुलिस सेवा को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फर्स्ट क्लास फ़ोर्स है।

अपनी नई पार्टी के गठन के बारे में उन्होंने कहा कि मार्च तक इस पर काम कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें खड़गे कमेटी ने बुलाया था लेकिन हमने उनसे कहा है कि हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें 18 पॉइंट दिखाएं जिन पर काम किया गया था। पंजाब के विभिन्न जिलों में हुए खर्च का ब्यौरा भी हमने उन्हें दिया।

वहीँ कैप्टेन की नई पार्टी की घोषणा के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि कांग्रेस का कोई विधायक अमरिंदर सिंह की पार्टी में शामिल नहीं हो रहा है।

याद रहे कि इससे पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं कांग्रेस नेताओं में उनकी पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम को लेकर घमासान मचा हुआ है। अमरिंदर सिंह ने सुषमा स्वराज और कांग्रेस अध्यक्ष सहित विभिन्न नेताओं के साथ अरूसा आलम की तस्वीरें शेयर करते हुए कांग्रेसी नेताओं को घेरा था।

popular post

होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा कई दशकों तक ईरान ने सुनिश्चित की: बक़ाई

होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा कई दशकों तक ईरान ने सुनिश्चित की: बक़ाई विदेश मंत्रालय के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *