कैप्टेन बोले, सोनिया गाँधी ने कहा सॉरी अमरिंदर

कैप्टेन बोले, सोनिया गाँधी ने कहा सॉरी अमरिंदर पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कैप्टन ने अपने इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू पर जमकर हमला बोला है। कैप्टन ने सोनिया गांधी की एक फोन कॉल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें फोन कॉल कर आई एम सॉरी अमरिंदर कहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया मैं उस समय वहां पर नहीं था। मैंने वापस आकर अपना फोन देखा तो मुझे उनकी मिस कॉल आई थी।

मैंने सोनिया गांधी को कॉल की तो उन्होंने फोन उठाया। मैंने उनसे पूछा कि मैम य सीएलपी का क्या घटनाक्रम चल रहा है ? ऐसा रहा तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंग। मुझे लग रहा है कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह के जवाब में सोनिया गाँधी ने कहा कि आप इस्तीफा दे सकते हैं। मैंने कहा ठीक है मैं दे दूंगा और फिर उन्होंने कहा सॉरी अमरिंदर । मैंने उनसे कहा कि दैट्स फाइन, दैट्स ओके।

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में कई लोगों के नाम चल रहे हैं। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी के करीबी एवं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *