लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 7 मई को वोटिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 7 मई को वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं को घर से बाहर निकालना चुनाव आयोग के लिए चुनौती बना हुआ है। मतदान सुबह लगभग 7 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस चरण में बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया। तीसरे चरण में 7 मई को 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 94 सीटों पर मतदान होगा। इसमें गुजरात की सभी 26, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 2, बंगाल की 4, जम्मू-कश्मीर की एक, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में हैं।

तीसरे चरण में ही समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। इस सीट पर सपा ने अपनी मौजूदा सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। डिंपल ने इस सीट पर साल 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसी चरण में आगरा लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होगी, जहां से बीजेपी से मोदी सरकार में मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं।

तीसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीट पर चुनाव होना है, जिनमें कई वीआईपी सीट भी शामिल हैं। इसी चरण में बीजेपी के गढ़ गुजरात की सभी सीटों पर चुनाव होना है। यहां की सबसे हाईप्रोफाइल सीट गांधीनगर मानी जा रही है, जहां से बीजेपी नेता और गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार मैदान में हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

बता दें कि अब तक दो चरणों में 190 सीटों पर मतदान हो चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले पहले दो चरण में वोटिंग प्रतिशत कम रहा है. जिसको लेकर राजनीतिक पार्टी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं और सभी पार्टियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। अब तीसरे चरण के बाद 284 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles