अन्ना आंदोलन को धोखा देकर केजरीवाल ने बनाई आम आदमी पार्टी

अन्ना आंदोलन को धोखा देकर केजरीवाल ने बनाई आम आदमी पार्टी

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अन्ना आंदोलन को धोखा देकर बनाई गई है।

अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी को दिल्ली की सड़कों पर शराब बेचने में महारत हासिल है। आम आदमी पार्टी की इसी महारत की पंजाब के लोगों ने सराहना की है।

आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर बीजेपी नेता अनिल विज ने पार्टी पर तंज कसा है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी अन्ना आंदोलन के दौरान किए गए धोखे से जन्मी है।आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि अन्ना हजारे आंदोलन के लिए बैठे थे। लेकिन इन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रखकर आंदोलन की आड़ में अपना यह संगठन बना लिया।

खबरों के मुताबिक आप पर तंज कसते हुए हरियाणा के मंत्री ने कहा कि ये लोग जैसे दिखते हैं वैसे हैं नहीं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी जो कहती है वह करती नहीं है। भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर पार्टी पर तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा कि यह पंजाब के लोगो का फैसला है। लोगों ने इन्हें चुना है। अब देखते हैं कि वहां क्या होता है।बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भी बीजेपी नेता ने आप पर तंज कसा था।

अनिल विज ने कहा था कि केजरीवाल की पार्टी दिल्ली की सड़कों पर शराब बेचने की कला में महारत रखती है। उन्होंने ये भी कहा था कि आप की इसी कला की पंजाब के लोगों ने सराहना की है।अनिल विज ने पंजाब को लेकर कहा था कि राज्य में नशीली दवाओं का बड़ा व्यापार है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब के हालात और भी खराब हो जाएंगे। बता दें कि 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस 18 गठबंधन की पार्टी शिरोमणि अकाली दल को 3 बीजेपी को 2 और बीएसपी और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली है।

अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा हैं कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी धोखे से जन्मी पार्टी है ।बता दें कि अन्ना हजारे ने साल 2011 में दिल्ली के इंडियागेट पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन शुरू किया था। इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों की भी बड़ी भूमिका रही थी। साल 2012 में अरविंद केजरीवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की और विधानसभा चुनाव लड़ा था। अब अनिल विज ने केजरीवाल की पार्टी को अन्ना आंदोलन को धोखा दकर जन्मी पार्टी बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles