बुल्ली बाई ऐप, एक और अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

बुल्ली बाई ऐप, एक और अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली बुल्ली बाई ऐप को लेकर मुंबई पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस लिया है।

बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने चौथी गिरफ्तारी की है। महिलाओं विशेषकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के खिलाफ घिनौनी हरकत करते हुए उनकी नीलामी के लिए महिलाओं के नाम और फोटो डालने वाली बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले में ओडिशा से एक अन्य आरोपी नीरज सिंह को बंदी बनाया है। बता दें कि इससे पहले इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने इस ऐप के निर्माता नीरज विश्नोई को गिरफ्तार किया था। नीरज बिश्नोई ने पुलिस कस्टडी में ही आत्महत्या की कोशिश की थी उसके बाद से इस आरोपी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने इस संबंध में ही पहले ही विशाल कुमार झा, मयंक रावत और श्वेता सिंह को बंदी बनाया था। यह तीनों नीरज बिश्नोई के साथ मिले हुए हैं। बुल्ली बाई ऐप को पिछले साल नवंबर में बनाया गया था तथा दिसंबर में इस पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गई थी और नीलामी के लिए इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के नाम और तस्वीरें लगाई गई थी। महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी।

इस संबंध में पटियाला हाउस कोर्ट ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों की जमानत याचिका ठुकरा दी थी।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *