ओवैसी की गाड़ी पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे AIMIM प्रमुख

ओवैसी की गाड़ी पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे AIMIM प्रमुख

उत्तर प्रदेश चुनाव के बीच चुनाव प्रचार कर के मेरठ से दिल्ली जा रहे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख की गाड़ी पर फायरिंग की खबर आ रही है।

ओवैसी उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतर्गत प्रचार करने के लिए मेरठ पहुंचे हुए थे जहां से वापसी पर उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। ओवैसी ने ट्वीट करते हुए अपनी गाड़ी पर फायरिंग की खबर देते हुए कहा है कि किठौर, मेरठ उत्तर प्रदेश में चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छाजरसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर तीन चार राउंड गोलियां चलाई हैं।

ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह तीन चार लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए। जिसके बाद में दूसरे वाहन से निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी में भी दो लोगों को देखा जा सकता है।

असदुद्दीन ओवैसी ने दुर्घटना की खबर देते हुए कहा कि कुछ देर पहले छाजरसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गई। चार राउंड फायर हुए। तीन चार लोग थे। सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अल्हम्दुलिल्लाह।

 

वहीँ इस घटना पर मेरठ रेंज के आईजी ने कहा है कि टोल पर ओवैसी के समर्थकों और कर्मचारियों में कहासुनी हुई है। उन्होंने कहा है कि अभी फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *