अमित शाह के घर और भाजपा ऑफिस पर चले बुल्डोजर, बंद हो जाएंगे दंगे

अमित शाह के घर और भाजपा ऑफिस पर चले बुल्डोजर, बंद हो जाएंगे दंगे

समुदाय विशेष के मकानों पर भाजपा सरकार की ओर से चलाए जा रहे बुल्डोजर को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर लफंगई और गुंडई करने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जगह जगह दंगे फैला रही है। अगर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर बुलडोजर चला दिया जाए तो पूरे देश में दंगे रुक जाएंगे।

भाजपा पर देश भर में दंगे और उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी की पार्टी की प्रवक्ता एवं विधायक आतिशी मार्लेना ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश भर में दंगे हो रहे हैं। जगह-जगह गुंडई और लफंगई हो रही है। यह सभी दंगे भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं कि भाजपा मुख्यालय पर बुलडोजर चलवा दो पूरे देश में दंगे रुक जाएंगे।

 

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने भाजपा के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर देश भर में दंगे और फसाद फैलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घर पर बुल्डोजर चलना चाहिए ताकि पूरे देश में हो रहे दंगे और फसाद रुक जाएं। उन्होंने कहा कि आज जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की बात क्यों की जा रही है ? पिछले 15 साल से निगम पर भाजपा का शासन है फिर पहले ही यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई ?

बता दें कि दिल्ली से जहांगीरपुरी में निकाली गई शुभ यात्रा हिंसक हो गई थी। हिंदुत्ववादी तत्वों ने शोभायात्रा के नाम पर घातक हथियार लहराते हुए मस्जिदों के सामने उन्मादी नारे लगाए तथा धर्म विशेष के खिलाफ नफरती भजन चलाते हुए नारे लगाए।

आदमी पार्टी और भाजपा ने इन घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी करते हुए एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं । भाजपा इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता को आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताती रही है वहीँ आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा पर दंगे भड़काने एवं हिंसा की साज़िश रचने की बात कही जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles