देश में गणतंत्र दिवस (India’s Republic Day) की तैयारी शुरू हो गई है इस बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British PM Boris Johnson) को समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलावा भेजा गया था, जिसे ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने स्वीकार कर लिया है. बोरिस जॉनसन 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लेंगे.
Reuters का कहना है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत आने को लेकर उत्साह जताया है. आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा, ‘मैं अगले साल भारत जाने को लेकर बेहद खुश हूं. यह ग्लोबल ब्रिटेन के लिए एक उत्साहजनक साल की शुरुआत है. मैं भारत के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किए गए वादे को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं.’
आपको बता दें बोरिस जॉनसन की ब्रिटेन की सत्ता संभालने के बाद यह पहली भारत यात्रा होगी. इसके साथ ही वो भारत की स्वतंत्रता के बाद से गणतंत्र दिवस पर भारत के गेस्ट ऑफ ऑनर बनने वाले दूसरे ब्रिटिशन नेता होंगे. इसके पहले 1993 में जॉन मेजर आए थे.


popular post
यमन में हूतियों द्वारा आज़ाद हुए अल-मोख़ा शहर पर सऊदी हवाई हमले
यमन में हूतियों द्वारा आज़ाद हुए अल-मोख़ा शहर पर सऊदी हवाई हमले सऊदी लड़ाकू विमानों
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा