ब्रिटिश नागरिकों को भारत यात्रा पर दस दिन रहना होगा क्वारंटीन

ब्रिटिश नागरिकों को भारत यात्रा पर दस दिन रहना होगा क्वारंटीन

भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को सोमवार से टीकाकरण की स्थिति के बावजूद अनिवार्य रूप से 10 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा. बता दें कि भारत सहित कई देशों के निवासियों के लिए यूके के बेहद विवादास्पद नियमों के जवाब में भारत ने यह कदम उठाया है.

ग़ौर तलब है कि “4 अक्टूबर से, यूके से भारत आने वाले सभी यूके नागरिकों को उनके टीकाकरण की स्थिति के बावजूद एरपोर्ट पर आते ही यात्रा से 72 घंटे के भीतर तीन COVID-19 RT-PCR परीक्षण कराने होंगे. 8 दिन बाद भी उन्हें कोविड टेस्ट कराने होंगे. इसके साथ ही भारत में आगमन के बाद 10 दिनों के लिए घर या गंतव्य पते पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन होना पड़ेगा”.

पिछले महीने लागू हुए यात्रा नियमों के तहत, अमेरिका, इज़राइल और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के वैक्सीन की पूरी डोड ले चुके नागरिकों को इंग्लैंड में 4 अक्टूबर से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इन देश के लोगों को क्वारंटीन होने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, अन्य देश के पूरी तरह से वैक्सीनेटेड नागरिकों को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, प्रतिबंधों में 10 दिन का होम आइसोलेशन भी शामिल है.

भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने नियमों को “भेदभावपूर्ण” बताया और चेतावनी दी कि “पारस्परिक कार्रवाई” की आवश्यकता हो सकती है.

यूके ने भारत में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली वैक्सीन कोविशील्ड को स्वीकृत वैक्सीन के रूप में शामिल तो कर लिया है, लेकिन इसमें भी पेच है. नतीजतन, यूके में कोविशील्ड प्राप्त करने वाले लोगों को वैक्सीनेटेड माना जा रहा है जबकि भारत में इसे प्राप्त करने वालों को नहीं.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *