बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे: दिल्ली पुलिस

बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे: दिल्ली पुलिस

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर कोर्ट में बहस की। इस दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में कहा गया कि WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ उनके पास पूरे सबूत हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि वे जानते थे कि वो क्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में साफ तौर पर कहा कि बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे।

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह को आज यानी सोमवार को पेशी से छूट दे दी है। आरोप है कि बृज भूषण शरण सिंह ने कई शीर्ष महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कई घटनाओं का हवाला दिया।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये भी कहा, सवाल यह नहीं है कि पीड़िता ने प्रतिक्रिया दी या नहीं, बल्कि सवाल यह है कि उसके साथ गलत हुआ। उन्होंने ताजिकिस्तान में एशियाई चैम्पियनशिप के दौरान एक अन्य शिकायत का भी हवाला दिया।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि ताजिकिस्तान में बृजभूषण शरण सिंह ने एक महिला पहलवान को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद उसे जबरन गले लगाने की कोशिश की। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि जब शिकायत कर्ता ने इसका विरोध किया तो बृजभूषण सिंह ने कह दिया कि मैं तो तुम्हारे पिता जैसा हूं।

कहा कि एक अन्य महिला पहलवान ने दावा किया था कि बृज भूषण शरण सिंह ने बिना अनुमति के उसकी शर्ट ऊपर उठाई और उसके पेट को गलत तरीके से छुआ। राऊज एवेन्यू कोर्ट में पुलिस ने दिल्ली स्थित डब्ल्यूएफआई ऑफिस की भी एक घटना का जिक्र किया। इस घटना पर कहा दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये घटना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। इस दौरान पुलिस ने गुजरात के सोहराबुद्दीन एनकाउंटर के बारे में भी प्रकाश डालाष पुलिस ने कहा कि उस मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं, लेकिन बाद में सुनवाई एक ही जगह हुई थी।

popular post

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने निशाना

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *