IGI एयरपोर्ट को बम द्वारा उड़ाने की धमकी, ईमेल में अल-कायदा के नाम का ज़िक्र
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है, दिल्ली पुलिस को एक ईमेल प्राप्त हुआ जो अल-कायदा द्वारा जारी किया गया है जिसमें यह धमकी मिली है, ईमेल में एक जोड़े के नाम से यह धमकी मिली जिसमें आने वाले कुछ दिनों में IGI एयरपोर्ट को बम धमाका कर उड़ा देने की बात कही गई, इसके बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को 5:45 पर एक मेल भेजा गया था, यह ईमेल [email protected] से भेजा गया था, इस मेल के सब्जेक्ट वाले हिस्से में लिखा था कि IGI एयरपोर्ट पर अल-कायदा सरगना की तरफ़ से बम विस्फ़ोट की साज़िश, इस मेल में यह भी लिखा पाया गया कि करनबीर सूरी उर्फ़ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली उर्फ़ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं और वह IGI एयरपोर्ट पर आने वाले 1 से 3 दिनों में बम ब्लास्ट की साज़िश रच रहे हैं।
धमकी वाले इस ईमेल के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है, एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर चेकिंग शुरू हो गई है, एयरपोर्ट के एरिया से गुज़रने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग जारी है।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी इसी तरह की धमकी भरे ईमेल आ चुके हैं, पुलिस के अनुसार इसी साल 21 मार्च को भी ऐसा ही ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें करनबीर और शैली ही को अल-कायदा का सरगना बताया था और उसमें भी यही लिखा था कि 1 से 3 दिन में एयरपोर्ट को बम से उड़ा देंगे यह ईमेल पुलिस को [email protected] से भेजा गया था।


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा