असम भाजपा के चुनाव प्रचार में जुड़े बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय

असम में चुनाव की गहमा गहमी है। हर राजनैतिक दलों वोटरों को लुभाने में लगा हुआ है। इस मुहिम से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने असम के चाय बागानों में ड्राइविंग करते हुए अपने अनुभव को समझाने की कोशिश की।

वह असम विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल अभियान में शामिल हुए हैं। असम में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। विवेक ओबेरॉय की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जिसमें अभिनेता को असम में चाय बागान श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के जरिए किए गए काम की व्याख्या करते हुए देखा जा सकता है।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘मुझे लगता हैं असम सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया है। अभी जो हमारे मुख्यमंत्री है सर्बानंदा सोनोवाल जी और उनकी पूरी सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया। खासकर चाय एस्टेट श्रमिकों के लिए, जो इतने सालों से अपनी आय बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे थे। एक मुहिम चला रहे थे कि हमारे लिए कुछ किया जाए।

 

अब जाकर इतना बड़ा कुछ हुआ है। कुल मिलाकर सारी सुविधाएं राशन से लेकर रहने की जगह सब मिलकार 350-400 रुपये के करीब चाय बागान के श्रमिकों के लिए हुए है। मुझे लगता हैं इससे उनका भी फायदा होगा। वो भी अपने बच्चों का पालन-पोषण कर पाएंगे। उनके शिक्षा में कुछ अच्छा कर पाएंगे।

इस से पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी चाय श्रमिकों को लुभाते हुए कहा था कि राज्य में आगामी चुनावों में यदि राज्य में कांग्रेस सरकार आती है तो चाय श्रमिकों के लिए एक विशेष मंत्रालय स्थापित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles