दिल्‍ली में इस्राईली दूतावास के पास ब्‍लास्‍ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्‍ली से इस्राईली दूतावास के पास ब्‍लास्‍ट की खबर आ रही है। पुलिस का कहना है कि ये ब्‍लास्‍ट फुटपाथ के पास हुआ है। जिस वजह से पास खडी कई कारों को नुकसान हुआ है

बता दें कि दिल्ली में इस्राईली दूतावास दिल्‍ली के लुटियंस जोन में है। औरंगजेब मार्ग पर स्‍थित इस्राईली दूतावास के पास हुए ब्‍लास्‍ट की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। हालांकि यह ब्‍लास्‍ट कैसे हुआ है इस बारे में पुलिस जाँच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियां भी दिल्‍ली में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद अलर्ट हो गईं हैं।

इस ब्‍लास्‍ट में फिलहाल किसी के मरने या ज़ख़्मी होने कि अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। इस्राईली दूतावास तुगलक रोड थाने से कुछ दूरी पर है। पुलिस ने बताया कि यह धमाका इस्राईल एंबेसी में नहीं हुआ है। उंसके पास स्थित बंगला नंबर 6 में ब्लास्ट की कॉल हुई है। मौके पर खुफिया विभाग के अधिकारी, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

इससे पहले भी इस्राईली दूतावास के पास कार पर हमला हुआ था। इस्राईली दूतावास की कार में यह धमाका 2012 की फरवरी में हुआ था। बदमाशों ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इस घटना का अंजाम दिया था।

 

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *