भाजपा का गठबंधन ईवीएम के साथ है: राउत

भाजपा का गठबंधन ईवीएम के साथ है: राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर के राजनीतिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के लिए एकमात्र चीज 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करना है। राउत की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश के नदी किनारे के शहर की यात्रा से पहले आई है, जहां उनका कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है।

अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि अब बस यही बाकी है कि बीजेपी यह घोषणा करेगी कि चुनाव में भगवान राम उनके उम्मीदवार होंगे। भगवान राम के नाम पर इतनी राजनीति हो रही है। राउत ने पहले कहा था कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन एक भाजपा कार्यक्रम है, न कि कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम।

राउत शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को शून्य कहने वाली बात पर भी सफाई दी। शिवसेना सांसद ने कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस को जीरो नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने यह कहा था कि कांग्रेस को जीरो से शुरुआत करनी होगी, यह कभी नहीं कहा कि कांग्रेस शून्य है। महाराष्ट्र में फिलहाल कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है। हमारे पास 18 सांसद थे, लेकिन कुछ चले गए और अब हमारे पास छह सांसद हैं। हमारा गठबंधन कांग्रेस के साथ है और महाविकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी।’

शिवसेना एक सीट पर भी नहीं जीत सकती इस पर राउत ने कहा कि बयान आने दो। हमारे पास छह सांसद है और हमारी एक ताकत है। हम पुराना आंकड़ा जीत लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर रही बात नहीं जितने की, तो आप भी नहीं जीत पाओगे। आप मिलकर ही जीत पाओगे।

आज के समय में कोई भी पार्टी नहीं है जो खुद के बलबुते पर जीत सके। भाजपा को जीतने के लिए ईवीएम की जरूरत है, वे भी अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन, ईवीएम के साथ है। तो हर किसी को, किसी न किसी की जरूरत है।

popular post

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *