अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने का भाजपा ने किया विरोध
AIMIM विधायक और असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना का प्रोटेम स्पीकर बनाने का बीजेपी विरोध कर रही है। इस बीच, पार्टी के सभी विधायकों ने शनिवार को शपथ लेने से इंकार कर दिया। तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा है कि हम मांग करते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव इस प्रोटेम स्पीकर के साथ नहीं होना चाहिए। हम यही बात राज्य के राज्यपाल को भी बताएंगे। बता दें कि एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को शुक्रवार को नवनिर्वाचित तेलंगाना राज्य विधानसभा के पहले सत्र के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
तेलंगाना की तीसरी विधानसभा का सत्र कल से शुरू होने वाला है। एक नोटिस जारी करके राज्य विधायिका ने कहा कि ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 180 के खंड (1) के जरिये दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए तेलंगाना के राज्यपाल ने अकबरुद्दीन ओवेसी को तेलंगाना विधानसभा के सदस्य के रूप में तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 178 के तहत एक प्रोटेम स्पीकर विधिवत नया अध्यक्ष चुने जाने तक विधानसभा की कार्यवाही संचालित करता है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत निर्वाचित सदस्य प्रोटेम स्पीकर से शपथ लेते हैं और उस पर हस्ताक्षर करते हैं। देखा जाए तो प्रोटेम स्पीकर सदन का एक अस्थायी अधिकारी होता है जो सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने और एक आधिकारिक स्पीकर का चुनाव होने तक तक विधानसभा सत्र का संचालन करता है। एक बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद खत्म हो जाता है और आधिकारिक स्पीकर यह भूमिका संभाल लेता है। बहरहाल एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के भाई अकबरुद्दीन औवेसी की प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्ति तेलंगाना में एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गई है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत निर्वाचित सदस्य प्रोटेम स्पीकर से शपथ लेते हैं और उस पर हस्ताक्षर करते हैं। देखा जाए तो प्रोटेम स्पीकर सदन का एक अस्थायी अधिकारी होता है जो सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने और एक आधिकारिक स्पीकर का चुनाव होने तक तक विधानसभा सत्र का संचालन करता है। एक बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद खत्म हो जाता है और आधिकारिक स्पीकर यह भूमिका संभाल लेता है। बहरहाल एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के भाई अकबरुद्दीन औवेसी की प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्ति तेलंगाना में एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गई है।
नवनिर्वाचित भाजपा विधायक राजा सिंह ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में अकबरुद्दीन औवेसी की नियुक्ति पर विरोध जताया और कहा कि मैं और पार्टी के अन्य विधायक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। भाजपा विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह जब तक जीवित हैं एआइएमआइएम के सामने कभी शपथ नहीं लेंगे। राजा सिंह ने पूछा, क्या मैं उस व्यक्ति (अकबरुद्दीन औवेसी) के सामने शपथ ले सकता हूं, जिसने अतीत में हिंदू विरोधी टिप्पणियां की थीं?
राजा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पहले बीआरएस, एआइएमआइएम और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया था और अब उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी और एआइएमआइएम के बीच क्या संबंध है।


popular post
सूडान के आंतरिक संघर्ष में तल अवीव की संदिग्ध भूमिका
खार्तूम: सूडान में जारी आंतरिक संघर्ष के बीच इस्राईल शासन की कथित भूमिका और अर्धसैनिक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा