भाजपा सांसद बोले, जिताया मैंने, और मुझे ही किनारे कर दिया गया

मैंने जिताया और पीएम मोदी ने मुझे ही किनारे कर दिया, बोले भाजपा सांसद

अयोध्या के राम मंदिर मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि राममंदिर का केस उन्होंने जिताया, लेकिन जब राममंदिर का फ़ैसला आ गया तो राममंदिर के सारे मामले को पीएम मोदी ने सारा मामला अपने हाथ में ले लिया और मुझे राममंदिर शिलान्यास में आने का न्योता नहीं दिया गया ।

भाजपा सांसद का ये भी कहना है कि वो 15 सितंबर 2018 के बाद से अयोध्या नहीं गए हैं। हालाँकि जब रामंदिर बन जाएगा तो रामलला के दर्शनको अयोध्या जरूर जाएंगे।

बता दें कि अयोध्या में हुए जमीन घोटाले पर स्वामी ने कहा कि जिस चंपत राय का नाम इसमें जोड़ा जा रहा है वो साधू आदमी है। वो अपना सब कुछ छोड़कर इस मुहिम के साथ जुड़ा है। उन्हें नहीं लगता कि ये साधु आदमी किसी घोटाले में शामिल हो सकता है।

हालांकि, भाजपा नेता ये भी कहना था कि राममंदिर से जुड़े सारे मामलों पर खुद पीएम मोदी को नजर रखनी हैं।

भारतीय न्यूज़ चैनल ईटीवी भारत से बातचीत में भाजपा नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो चीन पर मोदी सरकार के एक्शन से वे खुश नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने चीन को भारतीय सीमा के अंदर क्यों आने दिया।
उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में की है.

भाजपा नेता और सांसद स्वामी ने सरकार को चेताते हुए कहा कि वर्कर की आवाज सुनी जानी चाहिए। नहीं तो हाल बाजपेयी सरकार जैसा हो जाएगा। अटल बिहारी जैसे कद्दावर व्यक्तित्व के बावजूद बीजेपी 100 से कुछ ऊपर जाकर अटक गई थी।

ग़ौर तलब है कि स्वामी अपनी ही सरकार पर बीते काफी अर्से से खासे हमलावर हो रहे हैं। वो यहां तक कह चुके हैं कि कोरोना से निपटने का जिम्मा नितिन गडकरी को सौंप देना चाहिए।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि भारत में एक और कोरोना की लहर आ सकती है जिसमें बच्चे और अधिक खतरे में होंगे। ऐसे में जरूरी कड़े कदम उठाने होंगे।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *