बीजेपी विधायक से मारपीट मामले में किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

अबोहर के विधायक अरुण नारंग (Arun Narang) के साथ हुई मारपीट के मामले में पंजाब पुलिस ने मलोट के चार किसानों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद एफआईआर (FIR) को रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को मलोट के बठिंडा चौक पर किसानों ने एक दिन धरना दिया था। लेकिन पुलिस अधिकारियों के वहां पहुंचने और मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने के बाद किसानों ने शाम करीब 7:30 बजे धरना खत्म कर दिया था ।

बता दें कि विधायक के साथ मारपीट के मामले में मुक्तसर पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया था और शनिवार को मलोट शहर में भाजपा विधायक पर से हमले के सिलसिले में 23 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

धरना कर रहे किसानों का कहना है कि प्रीप्लान हमला किया गया और बाद में उसके दोष किसानों पर डाला जा रहा है । इस धरने वाले दिन लगभग नौ घंटे तक मुक्तसर, बठिंडा, अबोहर और डबवाली की ओर आवागमन बाधित रहा। साथ ही किसानों का कहना है कि भाजपा उन पर पिछले कई महीने से “मानसिक हमला” कर रहे है ।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एसपी राजपाल सिंह हुंदल का कहना है कि उसके आगे कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा किसानों ने पूरे दिन धरना दिया, लेकिन देर शाम उठा लिया। हमने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। हम किसी को गिरफ्तार नहीं करने जा रहे हैं विधायक की हत्या और हमले की कोशिश के मामले में हमारी जांच चल रही है। ”

बता दें कि रविवार को गिरफ्तार चारों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *