भाजपा IT सेल के अध्यक्ष पर गिरी गाज, हरियाणा इकाई ने किया बर्खास्त

भाजपा IT सेल के अध्यक्ष पर गिरी गाज, हरियाणा इकाई ने किया बर्खास्त

हरियाणा भाजपा ने प्रदेश आईटी सेल के प्रमुख अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है. अरुण यादव इस्लाम , मुसलमानों और पैग़ंबरे इस्लाम के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक ट्वीट करता रहा है और सैंकड़ों शिकायत के बावजूद न तो पुलिस ने उसके खिलाफ कोई क़दम उठाया है न ही ट्वीटर ने उस पर रोक लगाई थी.

नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक विवादित बयान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल होने के बाद भाजपा ने अपने कुछ नेताओं को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी. नूपुर और एक अन्य नेता के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की थी अब हरियाणा भाजपा ने आईटी सेल इंचार्ज अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है.पार्टी ने यादव के विवादित ट्वीट्स के कारण यह फैसला लिया है.

 

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ अरुण यादव सदैव अपमान जनक ट्वीट करता रहा है जिसे लेकर समय समय पर सोशल मीडिया पर उस की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्वीटर पर ट्रेंड होता रहा है. बढ़ते विरोध और जनाक्रोश को देखते हुए अब हरियाणा भाजपा इकाई ने उसके खिलाफ क़दम उठाते हुए पदमुक्त करने का फैसला किया है.

बता दें कि अरुण यादव के कुछ नए और पुराने ट्वीट्स बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसके बाद उसकी जमकर आलोचना और गिरफ़्तारी की मांग हो रही है.

popular post

यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना

यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना यूरोपीय परिषद के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *