बीजेपी को राम और हनुमान से नहीं बल्कि बिजनेस और वोट से मतलब: भूपेश बघेल

बीजेपी को राम और हनुमान से नहीं बल्कि बिजनेस और वोट से मतलब: भूपेश बघेल

अनूपपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को न राम की परवाह है, न हनुमान की, उसे सिर्फ अपने बिजनेस और वोट की परवाह है। बघेल मध्य प्रदेश के अनूपपुर के अमरकंटक पहुंचे थे जहां उन्होंने नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा की और रात्रि विश्राम किया।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि जहां तक अनुच्छेद 370 हटाने की बात है तो यह भाजपा के घोषणापत्र में था और वह इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे लेकिन वहां तो राज्य का बंटवारा हो गया। न तो वहां की जनता को विश्वास में लिया गया और न ही राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया गया। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के साथ विश्वासघात है।

भूपेश बघेल ने कहा, “जहां तक राम मंदिर का सवाल है, राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनाया जा रहा है। यह उनके (भाजप) के कारण नहीं बन रहा है। अब तक तो यही देखा गया है कि उन्हें न तो राम की परवाह है और न ही हनुमान की। उन्हें सिर्फ अपने बिजनेस और वोट की चिंता है।

विवादस्पद फ़िल्म आदिपुरुष को लेकर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि, जिस तरह से आदिपुरुष फिल्म आई है और जिस तरह से इसमें सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया गया है। अभी तक उनके किसी मुख्यमंत्री का कोई बयान क्यों नहीं आया है? इसका मतलब है कि यह फिल्म बीजेपी द्वारा प्रस्तुत की गई है और लोगों के मन में हमारे हनुमानजी, रामजी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

मालूम होना चाहिए की आदिपुरुष फ़िल्म जबसे रिलीज़ हुई है तब से वह विवादों में घिरी हुई है। उसके डायलॉग को लेकर जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों के बढ़ते हुए विरोध को देखकर फ़िल्म निर्माताओं ने उसके विवादित डायलॉग हटाने का आश्वासन दिया है। फ़िलहाल फ़िल्म को प्रदर्शित होने से रोक दिया गया है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *