भाजपा ने 10 वर्षों में 411 विधायकों को पाला बदलवा कर सरकारें गिरा दी हैं: खड़गे

भाजपा ने 10 वर्षों में 411 विधायकों को पाला बदलवा कर सरकारें गिरा दी हैं: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने राज्यसभा में राहुल गांधी पर पीएम मोदी के हमलों को प्रधानमंत्री के स्तर को गिराने वाला करार दिया है। खड़गे ने कहा है कि एक प्रधानमंत्री को यह कहने के बजाय कि मैं पांच साल और सत्ता में रहूंगा के बजाए पिछले 10 वर्षों में उन्होंने क्या किया है इसके बारे में बोलना चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि हम आज सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर निकाल रहे हैं। पीएम मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं तो अपनी असफलताओं को छिपाते हैं।

वहीं, जब हम सरकार की असफलताओं के बारे में बोलते हैं, तब उसे महत्व नहीं दिया जाता है।इसलिए हम ब्लैक पेपर निकालकर जनता को सरकार की विफलताओं के बारे में बताना चाहते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी सामाजिक न्याय की सिर्फ बातें करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते। सरकार को रोजगार देने की दिशा में काम करना चाहिए, जब सभी को भागीदारी मिलेगी, तभी न्याय होगा।

इसलिए हम सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की बात करते हैं। जब जब ये उपक्रम बनते हैं तो वहां एससी-एसटी, ओबीसी और आदिवासियों को रोजगार मिलता है। उनके जीवन में स्थिरता आती है। तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान 1 साल तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन सरकार ने इनकी कोई चिंता नहीं की।

पीएम मोदी ने किसानों से कहा था कि आपको एमएसपी ज्यादा मिलेगी और आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन कुछ भी नहीं किया। पीएम मोदी संसद में बेरोजगारी, मंहगाई और किसानों के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।

मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि पीएम मोदी के भाषण की आलोचना करने के बाद मुझे फोन कर गालियां दी गई हैं।  दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। बेंगलुरु में भी मैंने शिकायत दर्ज कराई थी।

मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में विपक्ष के 411 विधायकों को पाला बदलवा कर खुद में शामिल किया है और सरकारें गिरा दी हैं। जो लोग उनके खिलाफ बोलते हैं उन्हें धमकाया जाता है।

मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में विपक्ष के 411 विधायकों को पाला बदलवा कर खुद में शामिल किया है और सरकारें गिरा दी हैं। जो लोग उनके खिलाफ बोलते हैं उन्हें धमकाया जाता है। उन्होंने पूछा कि आप ऐसी चीजों का सहारा क्यों ले रहे हैं? आप बहस करें और अपने तर्कों के आधार पर लोगों को समझाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles