भाजपा सरकार ने पूरा किया सिंधिया का 18 साल पुराना ख्वाब

मध्य प्रदेश में 1 दशक बाद भाजपा को हराकर जब कांग्रेस सत्ता में आयी तो उसमे ग्वालियर घराने के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया की महत्वपूर्ण भूमिका थी। कांग्रेस की जीत के साथ ही सिंधिया का एक पुराना सपना था जो फिर से आकर लेने लगा था लेकिन कमलनाथ सरकार ने उसे महीनों सत्ता में रहकर भी पूरा नहीं किया।

अब मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने सिर्फ 48 घंटे में ज्योतिरादित्य सिंधिया का वह सपना पूरा कर दिया जिसे कमलनाथ की सरकार ने महीनों पूरा नहीं होने दिया। सिंधिया पिछले 18 साल से जो सपना देख रहे थे उसे बीजेपी सरकार ने पूरा कर दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए वहां एक बंगला चाह रहे थे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और इस सरकार को बनवाने में सिंधिया की बड़ी भूमिका थी इसलिए उन्हें लगा कि कमलनाथ सरकार मुंह खोलते ही उन्हें बंगला दे देगी लेकिन कमलनाथ की सरकार ने उन्हें बंगला देने का रास्ता साफ़ नहीं किया।
जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराकर बीजेपी की सरकार बनी तो इसे बनाने वाले भी सिंधिया थे। अपनी बनवाई सरकार में सिंधिया के बंगले के सपने ने फिर जोर मारा। सिंधिया ने भोपाल में बंगले की डिमांड रखी तो शिवराज सरकार ने इसे सिर्फ 48 घंटे में ही पूरा कर दिया।

शिवराज सिंह सरकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को श्यामला हिल्स स्थित बंगला नम्बर बी-5 एलाट किया है। डेढ़ एकड़ में बना यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उमा भारती के बंगले से भी बड़ा है। यह बंगला पाकर सिंधिया बहुत खुश हैं। अब मध्य प्रदेश में वह अपनी राजनीतिक सक्रियता को बढ़ा सकते हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *