बीजेपी ने चंडीगढ़ से किरण खेर की जगह संजय टंडन को चुनाव मैदान में उतारा

बीजेपी ने चंडीगढ़ से किरण खेर की जगह संजय टंडन को चुनाव मैदान में उतारा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार (10 अप्रैल) को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। जिसके बाद चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है वहीं चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बुधवार को चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए संजय टंडन को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी संजय टंडन ने 1 जून के चुनाव से पहले चंडीगढ़ सांसद टिकट के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी 10वीं सूची जारी की है। भाजपा ने कुल नौ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इस सूची में उत्तर प्रदेश की सात सीटों के साथ-साथ चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है।

पार्टी ने चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट से संजय टंडन को अपना उम्मीदवार घोषित किया। टंडन हिमाचल प्रदेश के लिए पार्टी के सह-प्रभारी हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल दिवंगत बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और बाद में पंजाब भाजपा प्रमुख भी रहे थे।

बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी 10वीं लिस्ट में कुल नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें उत्तर प्रदेश की सात और चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है। खेर पहली बार 2014 में चंडीगढ़ से सांसद बनी थीं। उन्होंने 2019 में चंडीगढ़ से फिर से जीत हासिल की।

popular post

ग़ाज़ा नरसंहार का इनकार करने वाले, होलोकॉस्ट का इनकार करने वालों से भी बदतर हैं: इज़रायली लेखिका

ग़ाज़ा नरसंहार का इनकार करने वाले, होलोकॉस्ट का इनकार करने वालों से भी बदतर हैं:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *