बिहार में विधानसभा चुनाव: 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान 

बिहार में विधानसभा चुनाव: 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान 

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से कुछ विधानसभा क्षेत्रों के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान का 5 बजे संपन्न हो गया है, लेकिन अधिकतर सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

बिहार के पहले चरण में मिथिलांचल, कोसी, मुंगेर डिवीजन और भोजपुर बेल्ट की 121 सीटों पर चुनाव है। इस फेज के कुल 1314 उम्मीदवारों में 122 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। आरजेडी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव मैदान में है तो जेडीयू अपने कोटे की आधे से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक समस्तीपुर जिले में सबसे अधिक (66.65 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले में 67.32 प्रतिशत, भोजपुर में 53.24 प्रतिशत, बक्सर में 55.10 प्रतिशत, दरभंगा में 58.38 प्रतिशत, गोपालगंज में 64.96 प्रतिशत, खगड़िया में 60.65 प्रतिशत, लखीसराय में 62.76 प्रतिशत, मधेपुरा में 65.74 प्रतिशत, मुंगेर में 54.90 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 64.63 प्रतिशत, नालंदा में 57.58 प्रतिशत, पटना में 55.02 प्रतिशत, सहरसा में 62.65 प्रतिशत, सारण में 60.90 प्रतिशत, शेखपुरा में 52.36 प्रतिशत, सीवान में 57.41 प्रतिशत और वैशाली जिले में 59.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। शेखपुरा जिले में सबसे कम वोट डाले गए हैं।

लोकप्रिय यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने बृहस्पतिवार को पटना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है और मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। यही वह पल है जब अमीर और गरीब समान होते हैं। अगर कोई मतदान नहीं करता, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जीने का क्या लाभ, यदि हम वोट ही न डालें?’’

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *