‘बिग-बॉस’ विनर मुनव्वर फ़ारूक़ी हुक्का पार्लर रेड में गिरफ़्तार

‘बिग-बॉस’ विनर मुनव्वर फ़ारूक़ी हुक्का पार्लर रेड में गिरफ़्तार

‘बिग-बॉस’ विनर मुनव्वर फारूकी मुंबई पुलिस ने मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है। हुक्का पार्लर में पुलिस ने धावा बोला और फिर वहीं से मुनव्वर की गिरफ्तारी की खबरें सामने आ रही हैं। बताते चलें कि मुंबई पुलिस को हुक्का पार्लर में तंबाकू के सेवन की जानकारी मिली तो पुलिस ने वहीं बिग बॉस 17 विनर को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में और 13 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, “हमारी टीम ने हुक्का के नाम पर तंबाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई के हुक्का बार पर छापा मारा, वहां से मिली हुईं चीजों की जांच के बाद हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल थे।

मुंबई पुलिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फोर्ट इलाके के हुक्का पार्लर में रेड के दौरान हिरासत में लिए गए बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी और 13 अन्य को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में पुलिस को 4,400 रुपये कैश, 13500 रुपये के 9 हुक्का पॉट मिले हैं, जो पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। अब पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles