भगवंत मान का बड़ा फैसला, 424 वीआईपी लोगों से वापस ली सुरक्षा

भगवंत मान का बड़ा फैसला, 424 वीआईपी लोगों से वापस ली सुरक्षा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई उनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में भी पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। जिन वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली गई उनमेंं बहुत से सेवानिवृत अधिकारी और और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि सुरक्षा वापस लेने से पहले पंजाब की सरकार ने इस मसले पर एक रिव्यू बैठक की थी जिसमें इस बात पर विचार रखा गया था कि क्या इन 424 लोगों को सुरक्षा की जरूरत है।

इस बैठक मे हुई बात चीत का यह नतिजा निकला कि इन 424 लोगों की सुरक्षा की आवश्कता नहीं है । इस के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा में कटौती के आदेश जारी कर इन 224 लिगो से सुरक्षा वापस ले ली हैं। सुरक्षा को वापस लिए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की कमी को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल में, पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवारे की पत्नी के परिवार की सुरक्षा पिछले महीने वापस ले ली गई है।

popular post

बिना समझौते के वॉशिंगटन वापस लौटेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति: जेडी वेंस

बिना समझौते के वॉशिंगटन वापस लौटेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति: जेडी वेंस अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *