भोले बाबा बनता था राजस्थान में पेपर लीक सरगना का मेहमान 

भोले बाबा बनता था राजस्थान में पेपर लीक सरगना का मेहमान 

मंगलवार को यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। सत्संग में आए लोगों में भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए भगदड़ मच गई थी। मौके पर पुलिस का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। लोग एक दूसरे को रौंद रहे थे। इस हादसे में अभी तक 121 लोगों के मरने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर जाकर घोषणा की है कि इसकी न्यायिक जांच कराई जाएगी।

नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को इस घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि वो इस मामले को राजनीतिक नहीं बनाना चाहते हैं लेकिन जवाबदेही तय होना चाहिए कि इसका जिम्मेदार कौन है। राहुल ने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब हैं, इसलिए यूपी सरकार को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देना चाहिए।

सूरज पाल जाटव, जिसे नारायण साकार विश्व हरि या ‘भोले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है,उसके वारे में नया खुलासा हुआ है।राजस्थान के कुख्यात पेपर लीक आरोपी को जानता था। यह खुलासा राजस्थान पुलिस ने किया है। राजस्थान पुलिस के मुताबिक, भोले बाबा जब भी राजस्थान आता था तो दौसा में हर्षवर्धन मीणा के यहां रुकता था। एडीजीपी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) वी के सिंह ने कहा कि मीणा राजस्थान 2020 जूनियर इंजीनियर परीक्षा (जेईएन) भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुख्य आरोपी है।

एडीजीपी ने कहा कि “जनवरी में हमने पेपर लीक मामले में दौसा में मीणा के घर पर छापा मारा था। लेकिन हमारे पहुंचने से पहले ही वहां रह रहा बाबा भाग गया। भोले बाबा पेपर लीक मामले से जुड़ा नहीं है।”

मीणा ने कथित तौर पर पिछले 15 वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक करके विभिन्न सरकारी विभागों में 500 से अधिक युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की व्यवस्था की थी। लाभान्वित होने वाले कम से कम 20 लोग उनके परिवार से हैं। पुलिस ने जयपुर, दौसा और महवा में मीणा की जमीनों के दस्तावेज जब्त किए तो 5 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *