भाजपा का टिकट ठुकराने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

भाजपा का टिकट ठुकराने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी का टिकट लौटने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता एवं गायक पवन सिंह ने बुधवार को बिहार की राजनीति, खासकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बेड़े में खलबली मचा दी। अभिनेता पवन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

पवन सिंह के एलान के बाद काराकाट लोकसभा सहित बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में इंडिया गठबंधन से माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह उम्मीदवार हैं। उपेंद्र कुशवाहा की सीधी टक्कर राजाराम सिंह से मानी जा रही है। लेकिन, पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद यह लड़ाई अब त्रिकोणीय होती दिख रही है।

पवन सिंह के चुनाव लड़ने के एलान के बाद एनडीए से काराकाट लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पवन सिंह की इस घोषणा के समय कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गया में मंच पर थे। बुधवार रात रोहतास लौटे तो मीडिया से बात की, लेकिन पवन सिंह के सवाल को ही विषय से बाहर बता दिया।

पवन सिंह के चुनाव लड़ने के एलान पर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साइंस के स्टूडेंट से कॉमर्स का सवाल पूछ रहे हैं! इस प्रकरण पर उपेंद्र कुशवाहा गोल मटोल जवाब देकर सवाल से बचते दिखे। जितनी बार भी यह सवाल पूछा गया, एक ही जवाब दिया।

वैसे, भले ही उपेंद्र कुशवाहा इस सवाल पर गोलमोल जवाब देकर बच रहे हों लेकिन काराकाट लोकसभा से अभिनेता पवन सिंह यदि निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुकसान उपेंद्र कुशवाहा को ही होने की आशंका है।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *