संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन का आज में ट्रैक्टर मार्च

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन का आज में ट्रैक्टर मार्च

भारतीय किसान यूनियन (BKU) सोमवार को ट्रैक्टरों के सहारे एक बार फिर अपनी ताकत दिखाएंगे. पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रंखला बनाएंगे। वहीं ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है।हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं।

राजधानी लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में कई जिलों के किसान आज ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करेंगे. सरोजनीनगर, गोसाईगंज, भिटॉली क्रासिंग सीतापुर रोड और चिनहट के देवा रोड पर किसानों का प्रदर्शन होगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वा्न पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च तथा अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है।

यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने के लिए मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंंधित रहेगा।

चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेंगे। डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेंगे।

कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

हालांकि भारतीय किसान यूनियन ने ये संदेश जारी किया है की सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए वे एक्सप्रेसवे के नीचे ही ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। बीकेयू के मुताबिक सुबह 10 बजे ट्रैक्टर मार्च भोले भाईपर मेहंदीपुर थाना रबूपुरा से फरेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे शांतिप्रिय तरीका से अनुशासन में रहकर निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles