कोलकाता आईएससीप्रेस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में एक रैली करने पहुंचे जहां उनका स्वागत पार्टी के अन्य नेताओं किया. मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले बंगाल की धरती और ब्रिगेड मैदान में आए लोगों को नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक जीवन में सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में मैंने कभी इतने बड़े विशाल जन समूह का हमें आशीर्वाद मिला हो ऐसा दृश्य मुझे आज देखने को मिला है.
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की इस धरती ने हमारे संस्कारों को ऊर्जा दी है. बंगाल की इस धरती ने भारत की आज़ादी के आंदोलन में जान फूकी थी बंगाल की इस धरती ने ज्ञान-विज्ञान में भारत का गौरव बढ़ाया है . पीएम ने आई हुई जनता से कहा कि आप सभी मेरी बात नोट कर लीजिए, बंगाल से अब तक जो छीना गया है हम उसे वापस लाएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा: “ममता बनर्जी ने आपका भरोसा तोड़ा है, लेकिन हम आपका विश्वास जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता दीदी पर भरोसा किया था, लेकिन दीदी ने उनके भरोसे को तोडा है। उन्होंने बंगाल का अपमान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाली विचार भाजपा के गठन में भी पाई जाती है। भाजपा वह पार्टी है जिसका गठन बंगाल के महान पौत्र डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसकी विचारधारा में बंगाल की खुशबू है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको याद होगा कि मुझे क्या क्या नहीं कहा गया। कभी मुझे रावण कहा गया तो कभी मुझे दानू कहा जाता था, और कभी तो मुझे गुंडा भी कहा गया है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूँ कि आप इतने गुस्से में क्यों हो? । टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने लोगों की गाढ़ी कमाई और लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। आपने चाय बागानों को बंद कर दिया। राज्य को कर्ज में डुबो दिया। आपने उनकी सही नौकरी और यहां तक कि उनके वेतन को लूट लिया। यह अब और नहीं चलेगा। अब यह खेल ज़्यादा नहीं चलेगा।
#WATCH: "…a lot has been said about me.. sometimes Ravan, sometimes devil, sometimes goon.. Didi, why so angry?" says Prime Minister Narendra Modi at Kolkata's Brigade Parade Ground pic.twitter.com/tx7JqqzZ6T
— ANI (@ANI) March 7, 2021


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा