शंकराचार्य के मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट सस्पेंड
उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को उनके इस्तीफे के बाद निलंबित कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। हालांकि, अब तक उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।
सरकार ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी बरेली मंडल के आयुक्त को सौंपी है। जांच पूरी होने तक अलंकार अग्निहोत्री को शामली जिले के जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
इस पूरे प्रकरण की शुरुआत सोमवार को हुई, जब बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस्तीफे के साथ उन्होंने जिला प्रशासन और जिलाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
अलंकार अग्निहोत्री का आरोप है कि उन्हें जिलाधिकारी के आवास पर करीब 45 मिनट तक जबरन रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि बातचीत के बहाने उन्हें वहां बैठाए रखा गया और मानसिक दबाव बनाया गया। उनका दावा है कि इस दौरान उन्हें असहज और भय का वातावरण महसूस हुआ।
सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी आरोप लगाया कि लखनऊ से आए एक फोन कॉल में दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनके अनुसार, फोन पर कथित रूप से कहा गया कि “ब्राह्मण के बहुत दिमाग खराब हो रहे हैं, इसे यहीं बिठा लो।” अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल अपमानजनक थी, बल्कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भी थी।
उन्होंने आगे दावा किया कि हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि उन्हें अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। इन आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए और यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।
अब शासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सबकी नजरें विभागीय जांच पर टिकी हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस पूरे प्रकरण में किसकी भूमिका क्या रही।
‘हम सस्पेंशन ऑर्डर के बारे में कोर्ट जाएंगे: सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट
बरेली के सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, हम इस सस्पेंशन ऑर्डर के बारे में कोर्ट जाएंगे, एक SIT बनाई जानी चाहिए और फोन पर हुई पूरी बातचीत की जांच होनी चाहिए… हम जल्द ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे…”


popular post
इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत
इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत अमेरिका, जो इज़रायली
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा