गृहमंत्री अमित शाह के घुसपैठिये वाले बयान का बांग्लादेश ने कड़ा विरोध किया

गृहमंत्री अमित शाह के घुसपैठिये वाले बयान का बांग्लादेश ने कड़ा विरोध किया

बांग्लादेश सरकार ने झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बहुत ज्यादा निंदनीय बताया है। उसने सोमवार को इस संबंध में भारत से अपना विरोध दर्ज कराया। बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठिया बताकर भारत के नेता आये दिन बयान देते रहते हैं, लेकिन बांग्लादेश ने पहली बार इतना जोरदार विरोध किया है। बांग्लादेश ने भारत सरकार से बांग्लादेश के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बांग्लादेश सरकार ने नई दिल्ली से अपने राजनीतिक नेताओं को ऐसे “आपत्तिजनक और अस्वीकार्य” बयान देने के प्रति सावधान करने का आग्रह किया। बांग्लादेश ने पत्र के माध्यम से कहा कि पड़ोसी देश के जिम्मेदार लोगों की तरफ से आने वाले इस तरह के बयान दो मित्र देशों के बीच आपसी समझ और सम्मान की भावना को कमजोर करते हैं।

दरअसल, शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने झामुमो नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ये लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दे रहे हैं। गृह मंत्री ने चेतावनी दी थी कि यदि इन्हें रोका नहीं गया तो आने वाले 25-30 सालों में बांग्लादेशी घुसपैठिये बहुसंख्यक हो जाएंगे। उनके इस बयान पर मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ढाका में भारतीय उच्चायोग को इससे जुड़ा विरोध पत्र सौंपा है।

बांग्लादेश के विरोध नोट में कहा गया है, “बांग्लादेश का विदेश मंत्रालय अपनी गंभीर आपत्ति, आहत होने की गहरी भावना और अत्यधिक नाराजगी व्यक्त करता है। भारत सरकार से राजनीतिक नेताओं को ऐसी आपत्तिजनक और अस्वीकार्य टिप्पणियां करने से बचने की सलाह देने को कहा जाता है।”

इस बीच भारत ने बांग्लादेश से संबंध सामान्य बनाने की पहल शुरू कर दी है। बांग्लादेश में विदेश मामलों के सलाहकार एमडी तौहीद हुसैन से न्यूयॉर्क में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बैठक की। जिसमें दोनों पक्ष आपसी हित के मामलों पर संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। यह बैठक सोमवार शाम (स्थानीय समयानुसार) संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से अलग हुई। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने कहा कि तौहीद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में ब्रेक के दौरान जयशंकर से मुलाकात की और आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *