श्रीनगर शहर में ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन, खरीद फरोख्त पर भी पाबंदी

श्रीनगर शहर में ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन,

जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने श्रीनगर शहर में ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन लगाने का फैसला किया है साथ ही ड्रोन की खरीद और फरोख्त पर भी पाबंदी लगा दी गई है

प्रशासन ने ये भी आर्डर दिया है कि क्षेत्र में जिनके पास भी ड्रोन मौजूद हैं, वो उन ड्रोन को पुलिस स्टेशन में जमा करा दें. जम्मू के जिलाधिकारी मोहम्मद ऐजाज ने 3 जुलाई को ये आदेश जारी किया है.

जम्मू के जिलाधिकारी मोहम्मद ऐजाज ने न्यूज़ एजेंसी NDTV से बात करते हुए बताया कि श्रीनगर में सुरक्षा कारणों को देखते हुए ड्रोन रखने, बेचने और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. साथ ही ये भी आर्डर दिया गया है कि जिन लोगों के पास ड्रोन हैं, वे उसे जल्द से जल्द नजदीकी पुलिस थाने में जमा करा दें.

बता दें कि जो कृषि, पर्यावरण संरक्षण और आपदा न्यूनीकरण क्षेत्रों में सर्वेक्षण और निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग करते हैं उनको ड्रोन का उपयोग करने से पहले नज़दीक के पुलिस स्टेशन को पहले से सूचित करना होगा .

आदेश में इस बात पर आगाह किया गया है कि ड्रोन के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और साथ ही पुलिस को प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि पिछले रविवार को जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर हमला करने के लिए विस्फोटकों से लैस ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था. भारत में महत्त्वपू्र्ण सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा मानवरहित हवाई यानों (यूएवी-ड्रोन) का इस्तेमाल करने का यह पहला ऐसा मामला है.

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *