कर्नाटक में बजरंग बली का मुद्दा फ्लॉफ तो,अब औरंगजेब पर राजनीति शुरू: संजय राउत

कर्नाटक में बजरंग बली का मुद्दा फ्लॉफ तो, अब औरंगजेब पर राजनीति शुरू: संजय राउत

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी और शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि कोल्हापुर में जिस तरह से दंगे हुए या भड़काए गए, उसके पीछे कौन है?

उन्होंने कहा कि औरंगजेब जिसे हमने 400 साल पहले महाराष्ट्र में दफनाया था राजनीतिक लाभ के लिए उसे फिर से जिंदा किया जा रहा है. क्योंकि बजरंग बली का जादू कर्नाटक में नहीं चला इसलिए अब औरंगजेब पर राजनीति हो रही हैं। इसके लिए आप (भाजपा) जिम्मेदार हैं।

गौरतलब हो कि कोल्हापुर में पिछले कुछ दिनों में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठी चार्ज भी किया था।

भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला और पथराव किया। इसके अलावा कुछ वाहन भी पलट दिए गए। विरोध तेज होते देख स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। जबकि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “इसके (कोल्हापुर झड़प) के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है, इसके लिए राज्य का गृह विभाग और मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र में 400 साल बाद भी औरंगजेब के नाम पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। राजनीतिक लाभ के लिए औरंगजेब को फिर से जिंदा किया जा रहा है।

दरअसल दो समुदायों के बीच ये पूरा विवाद एक वाट्सऐप स्टेटस से शुरू हुआ जिसमें तीन युवकों ने औरंगजेब की तारीफ की थी। ये स्टेटस वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आव्हान किया जिसके बाद हजारों की संख्या में हिंदू कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर बुधवार को एकत्रित हो गए।

इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने परथारबाजी भी की और उनके द्वारा दुकानों में तोड़-फोड़ भी की गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles