भाजपा के इंस्टाग्राम हैंडल से ‘मुस्लिम विरोधी’ वीडियो हटाया गया

भाजपा के इंस्टाग्राम हैंडल से ‘मुस्लिम विरोधी’ वीडियो हटाया गया

चुनाव का वक़्त है, सभी पार्टियां हर माध्यम से एक दूसरे को काउंटर करने की जुगत में लगी हुई हैं। मंगलवार, 30 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (@bjp4india) पर एक रील पोस्ट की। इस वीडियो में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर अपना ‘नैरेटिव’ दोहराया, कि कांग्रेस आक्रमणकारियों और लुटेरों के समुदाय से संबंधित लोगों को सशक्त बना रही है।

कई इंस्टाग्राम यूज़र्स ने इस रील को ‘ग़लत सूचना’ और ‘नफ़रती बयान’ के तौर पर रिपोर्ट किया। अब ये वीडियो भाजपा के हैंडल पर नहीं है। हालांकि, ये साफ़ नहीं है कि भाजपा ने ख़ुद इस वीडियो को हटाया या इंस्टाग्राम ने बड़े पैमाने पर आपत्ति देखने के बाद इसे हटाया। डेढ़ मिनट के इस वीडियो के जरिए देश में नफरत फैलाने के आरोप भाजपा पर लग रहे थे।

इस वीडियो को सामने आने के बाद बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने इसे गलत जानकारी देने वाला और हेट स्पीच वाला बताकर इसकी रिपोर्ट की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में धर्म के नाम पर वोट मांगने और सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने वाले बयानों को रोक पाने में विपल रहने के कारण भारतीय चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की जा रही है।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू की एक रिपोर्ट में इस वीडियो को लेकर कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक हैंडल @bjp4india से 30 अप्रैल को एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद इंस्टाग्राम के कई यूजर्स ने इस क्लिप की रिपोर्ट की जिसके बाद इसे हटा दिया गया है।

वीडियो में क्या था?
ऐनीमेटेड वीडियो था। प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बाक़ी लोगों की कार्टून-नुमा वीडियो, बैकग्राउंड में कहा जा रहा था, अबकी बार 400 पार। श्री नरेंद्र मोदी को इस समय हमारा पूरा समर्थन चाहिए। हरेक भारतीय को एकजुट हो कर नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करना ही होगा।

भई, बात सीधी है। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वो ग़ैर-मुसलमानों से सारा पैसा, सारी संपत्ति छीनकर मुसलमानों को दे देगी। उनका पसंदीदा समुदाय। मनमोहन सिंह ने तो बोला ही था कि हमारे संसाधनों पर पहला दावा मुसलमानों का है।

भाजपा के इस वीडियो में आगे आक्रांताओं के बारे में बताया गया है। कहा है कि प्राचीन भारत ख़ूबसूरत तो था ही, बहुत समृद्ध भी था। हर भारतीय के पास बहुत सोना हुआ करता था, और इसी समृद्धि को देखकर घुसपैठिए और लुटेरे बार-बार आते थे। भारतीयों की सारी संपत्ति लूटते थे, आपस में बांटते थे। और तो और, हमारे मंदिर भी तोड़ते थे।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू की एक रिपोर्ट में इस वीडियो को लेकर कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक हैंडल @bjp4india से 30 अप्रैल को एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद इंस्टाग्राम के कई यूजर्स ने इस क्लिप की रिपोर्ट की जिसके बाद इसे हटा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles