अमिताभ अक्षय की फ़िल्में महाराष्ट्र में नहीं चलने देंगे, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर चुप्पी से नाराज़

कांग्रेस के नेता तथा महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नाना पटोले ने डीज़ल पेट्रोल के बढ़ते दामों पर चुप्पी साधने वाले अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन पर जमकर निशाना साधा जबकि यही अभिनेता जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर थी तो कांग्रेस नीत सरकार में तेल की क़ीमत बढ़ने पर खूब बयान देते थे।

नाना पटोले ने अमिताभ और अक्षय पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आप मोदी सरकार के दबाव में हैं? ये लोग जनता के पक्ष में नहीं बोलते हैं, जबकि वह उनकी मूवी के टिकट खरीदकर देखती है। नाना पटोले में पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि को लेकर सिने अभिनेताओं खासकर अमिताभ बच्चन व अक्षय कुमार पर निशाना साध कर उनसे सवाल किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि इनकी फिल्में महाराष्ट्र में नहीं देखी जाएंगी न ही शूटिंग हो सकेगी। पटोले ने यह भी कहा कि यह कोई धमकी नहीं है, लोकतंत्र के लिए ऐसा किया जाएगा, आप जनता के नायक हैं, और आपकी यह जिम्मेदारी है। नाना पटोले ने आगे कहा कि संप्रग सरकार के दौरान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने तेल की कीमतें कम रखीं, जबकि विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम उछाल पर थे। तब अमिताभ बच्चन व अक्षय कुमार ने ट्वीट कर तेल 5-10 रुपये लीटर बेचने की मांग की थी। अब मोदी सरकार जिस तरह से कीमतें बढ़ा रही है तो ये लोग ट्वीट क्यों नहीं कर रहे ?

 

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *