हम चाहते तो शिव सेना का नामों निशान भी न बचता: अमित शाह

महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव जो कर रहे हैं अगर वही काम हम ने किया होता तो आज उनकी पार्टी का नमो निशान भी न होता।

महाराष्ट्र के दौरे पर आए अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि आज जो आप कर रहे हैं, यही यदि हमने तब किया होता तो आपकी पार्टी का अस्तित्व भी नहीं होता।
सूत्रों के अनुसार शाह ने कहा कि हम आपके रास्ते पर नहीं चलेंगे। महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी। आज जो आप कर रहे हैं, यही यदि हमने तब किया होता तो आपकी पार्टी का अस्तित्व भी नहीं होता। हमें यह रास्ता हमें पसंद नहीं है। हम जनकल्याण, अंत्योदय, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र कल्याण के मार्ग पर चलते हैं।

कहा जा रहा है कि अमित शाह भाजपा नेताओं की चीनी मिलों के खिलाफ सरकार एक एक्शन से खफा हैं और सरकार की ओर से उन्हें टारगेट किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार क्या समझती है, भाजपा कार्यकर्ता इससे डर जाएंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, हमारे कार्यकर्ता डंके की चोट पर आमने-सामने की लड़ाई लडेंगे।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को तीन पहिए वाला ऑटो रिक्शा बताते हुए अमित शाह ने कहा कि इस ऑटो रिक्शा वाली सरकार के तीनों पहिए अलग-अलग दिशा में चलते हैं। विधानसभा चुनाव में जनता ने जो पवित्र जनादेश दिया था। उसका सत्ता के लालच में अपमान किया गया। जो लोग हम पर वादा तोड़ने का आरोप लगाते हैं। उनसे कहना चाहता हूं कि हम वादे पर खरे उतरने वाले लोग हैं। बिहार में भाजपा की सीटें नीतीश कुमार की पार्टी से अधिक आने के बाद भी हमने उन्हें सीएम बनाया।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *