अमित शाह ने शिवसेना के 4 मंत्रियों को हटाने के निर्देश दिए: संजय राउत 

अमित शाह ने शिवसेना के 4 मंत्रियों को हटाने के निर्देश दिए: संजय राउत

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र कैबिनेट फेरबदल को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना के चार प्रमुख मंत्रियों को हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उनके दावे को खारिज कर दिया है।

संजय राउत ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार राज्य में एक राजनीतिक ‘विस्फोट’ साबित होगा। उन्होंने कहा, ”अमित शाह ने कैबिनेट में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री को कुछ निर्देश दिए हैं।
संजय रावत के अनुसार, मुझे जानकारी मिली है कि अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार के बाद शिंदे समूह के चार शीर्ष मंत्रियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उधर सत्ताधारी शिवसेना का कहना है कि संजय रावत बेवजह मामलों में दखल दे रहे हैं।

मालूम होना चाहिए कि पिछले 11 महीनों से एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में अपने 19 सहयोगियों के साथ सरकार चला रहे हैं। अब जल्द ही इस कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार छोटा होगा। ऐसा आदेश दिल्ली से शिंदे फडणवीस को दिया गया है। कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 6 और शिवसेना के 4 सदस्यों को सीटें मिल सकती हैं।

बीजेपी के पास 4 कैबिनेट मंत्री हैं और उनमें से दो को राज्य मंत्री बनाए जाने की संभावना है और शिवसेना दो कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री बना सकती है। हालांकि यह भी दावा किया जा रहा है कि बाकी के 13 खाली मंत्री पद अक्टूबर-नवंबर के बीच भरे जा सकते हैं।

हालांकि शिवसेना (यूबीटी) पहले भी शिंदे सरकार पर कई तरह के आरोप लगा चुकी है। शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि महाराष्ट्र में सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है, जिसका बटन देवेंद्र फडणवीस के हाथ में हैं, शिंदे केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *