ममता का गढ़ भेदने में जुटे अमित शाह, कितने सफल होंगे बंसल?

आईएससीप्रेस:अमित शाह के भरोसेमंद सुनील बंसल ने जब तीन महीने पहले बंगाल में डेरा डाला तो यहाँ पार्टी की हालत बहुत बुरी थी। सुनील बंसल ने यूपी से आकर कोलकाता में डेरा डाल दिय। उन्होंने यहां का काम संभाला तो संगठन कमजोर था। कार्यकर्ताओं के नाम पर सिर्फ़ आठ हज़ार लोगों का ब्यौरा था। उन्होंने बूथ कमेटी से लेकर सेक्टर और फिर मंडल तक संगठन का विस्तार किया। हर बूथ पर एक व्हाट्सएप प्रभारी बनाया। सभी 51 विधानसभा सीटों पर जाकर मीटिंग की। बंसल के बड़े भाई दुर्गापुर में रहते हैं। उनका आना जाना लगा रहता है। वह बांग्ला जानते और समझते हैं। बंगाल में चुनाव की तैयारी में ये उनके बहुत काम आ रहा है।

अमित शाह का सपना रहा है कि भाजपा बंगाल में सरकार बनाए उन्होंने खुद चार साल पहले यह बात कही भी थी।

शाह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था जब बंगाल और केरल में बीजेपी की सरकार होगी तब पार्टी का स्वर्णिम समय आएगा। इस सपने को साधने के लिए शाह ने ममता बनर्जी के मज़बूत गढ़ में अपने सबसे भरोसेमंद नेता को लगाया है। शाह और बंसल की जोड़ी ने मिलकर यूपी में असंभव को संभव कर दिया था। 2014 के

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद इसी जोड़ी ने 2017 के विधानसभा चुनाव भी भाजपा को जीत दिलाई थी। जब अमित शाह महासचिव होने के नाते यूपी के प्रभारी थे, तभी वह बंसल को संगठन मंत्री बना कर लखनऊ लाए थे। अब सुनील बंसल के पास बंगाल के 51 विधानसभा सीटों की ज़िम्मेदारी है।

कोलकाता ज़ोन के 6 ज़िले बीजेपी की सबसे कमजोर कड़ी माने जा रहे हैं यह इलाक़ा ममता का गढ़ है। ममता के इस गढ़ में बीजेपी अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पायी है पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिल सकी थी।

हालाँकि बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर भाजपा जीतने में सफल रही थी। मगर फिर भी कोलकाता ज़ोन की 7 सीटों पर बीजेपी का खाता तक नहीं खुल सका था। ब्रिगेड मैदान में मोदी की रैली में सबसे अधिक भीड़ जुटाने की ज़िम्मेदारी भी उनके ही पास थी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *