अमेरिका ने इशारों में दी धमकी , रूस से S400 खरीदा तो प्रतिबंध के लिए रहे तैयार

भारत यात्रा पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारतीय नेताओं से मुलाक़ात के बीच इशारों में साफ कर दिया है कि अगर नई दिल्ली रूस से S400 की खरीदारी करता है तो उसे अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाक़ात में इस विषय पर चर्चा की।
रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम को खरीदने पर अमेरिका कई बार भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दे चुका है। अमेरिका में निजाम बदलने बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि क्या जो बाइडन भी भारत रूस डिफेंस डील को लेकर अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प की राह पर चलेंगे? इस बीच भारत के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिका के नए रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने बयान से बहुत कुछ साफ कर दिया है।
पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि हम अपने तमाम सहयोगियों से चाहते हैं कि वह रूस से हथियारों की खरीद से दूर हो जाएं हमारे सहयोगियों को हर उस सौदे से दूर रहना होगा जो उन पर अमेरिकी प्रतिबंध का कारण बनते हों।
रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए अमेरिका ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाए हैं। लॉयड ऑस्टिन ने कहा निश्चित रूप से हम अपने सभी सहयोगियों और साझेदारों से रूसी उपकरणों से दूर रहने और किसी भी तरह के अधिग्रहण से बचने का आग्रह करते हैं जिससे हमारी ओर कोई प्रतिबंध लग सकता है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि हालाँकि अभी भारत को रूस की ओर से एस-400 मिसाइल सिस्टम की कोई आपूर्ति नहीं हुई है और इसलिए प्रतिबंधों का मुद्दा चर्चा का विषय था ही नहीं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *