मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन पर एमवीए के सभी बड़े नेता होंगे शामिल

मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन पर एमवीए के सभी बड़े नेता होंगे शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। 17 मार्च को मुंबई में सभा की तैयारी चल रही है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा। राहुल गांधी 16 मार्च को ठाणे के एलबीएस मार्ग से होते हुए मुंबई में प्रवेश करेंगे और दादर स्थित चैत्य भूमि पहुंच कर राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होगा।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली के आयोजन के साथ समाप्त होगी। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि इस रैली में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिये चुनावी बिगुल फूंकेगी।

राहुल गांधी 16 मार्च को ठाणे के एलबीएस मार्ग से होते हुए मुंबई में प्रवेश करेंगे और दादर स्थित चैत्य भूमि पहुंच कर राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होगा। ठाणे से मुंबई की दादर तक की इस यात्रा में राहुल गांधी धारावी से भी गुजरेंगे। बता दें कि धारावी के रीडिवेलपमेंट का ठेका अडाणी ग्रुप के पास है और राहुल गांधी अडाणी ग्रुप के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी खुली जीप से जब धारावी पहुंचें, तो नुक्कड़ सभा के तौर पर अडाणी के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस धारावी पुनर्विकास परियोजना में अडाणी का विरोध कर रही है। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड अडाणी के धारावी बचाओ मोर्चा भी निकाल चुकी है।

पटोले ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा, ”बीजेपी अन्य दलों से नेताओं को चुरा रही है, क्योंकि उसके पास अपने स्वयं के सक्षम उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने उम्मीदवारों की पहली सूची में नागपुर के रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शामिल नहीं करने पर भी सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा, ”ऐसे राष्ट्रीय नेता (गडकरी) का नाम बीजेपी की पहली सूची में होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस के पास नागपुर के लिए एक सक्षम उम्मीदवार है, इसलिए इस बार पार्टी यहां (नागपुर) से जीतेगी।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वे सांगली में भी उम्मीदवार उतारेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles