मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन पर एमवीए के सभी बड़े नेता होंगे शामिल
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। 17 मार्च को मुंबई में सभा की तैयारी चल रही है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा। राहुल गांधी 16 मार्च को ठाणे के एलबीएस मार्ग से होते हुए मुंबई में प्रवेश करेंगे और दादर स्थित चैत्य भूमि पहुंच कर राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होगा।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली के आयोजन के साथ समाप्त होगी। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि इस रैली में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिये चुनावी बिगुल फूंकेगी।
राहुल गांधी 16 मार्च को ठाणे के एलबीएस मार्ग से होते हुए मुंबई में प्रवेश करेंगे और दादर स्थित चैत्य भूमि पहुंच कर राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होगा। ठाणे से मुंबई की दादर तक की इस यात्रा में राहुल गांधी धारावी से भी गुजरेंगे। बता दें कि धारावी के रीडिवेलपमेंट का ठेका अडाणी ग्रुप के पास है और राहुल गांधी अडाणी ग्रुप के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी खुली जीप से जब धारावी पहुंचें, तो नुक्कड़ सभा के तौर पर अडाणी के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस धारावी पुनर्विकास परियोजना में अडाणी का विरोध कर रही है। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड अडाणी के धारावी बचाओ मोर्चा भी निकाल चुकी है।
पटोले ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा, ”बीजेपी अन्य दलों से नेताओं को चुरा रही है, क्योंकि उसके पास अपने स्वयं के सक्षम उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने उम्मीदवारों की पहली सूची में नागपुर के रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शामिल नहीं करने पर भी सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा, ”ऐसे राष्ट्रीय नेता (गडकरी) का नाम बीजेपी की पहली सूची में होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस के पास नागपुर के लिए एक सक्षम उम्मीदवार है, इसलिए इस बार पार्टी यहां (नागपुर) से जीतेगी।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वे सांगली में भी उम्मीदवार उतारेंगे।


popular post
यूएई ने सूडानी सेना पर दुनिया को गुमराह करने का आरोप लगाया
यूएई ने सूडानी सेना पर दुनिया को गुमराह करने का आरोप लगाया यूएई ने हथियारों
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा