सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने मराठा आरक्षण पर सहमति जताई: शिंदे
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक में सभी लोगों ने मराठा आरक्षण को लेकर सहमति जताई है।
सर्वदलीय बैठक समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी से शांति की अपील की है। साथ ही उन्होंने मराठा समुदाय को आरक्षण देने की बात कही है। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर सहमति जताई गई है।
उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यह आरक्षण नियमों के तहत ही दिया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आमजन से सरकार का सहयोग करने की अपील की है।
मनोज जरांगे पाटिल से उन्होंने अपील की है कि वह सरकार के प्रयासों पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने का हक सभी को है,लेकिन इससे आम जनता को असुरक्षित नहीं महसूस होना चाहिए।
हालांकि, सरकार के आश्वासन के बावजूद मनोज जरांगे ने आरक्षण की मांग को लेकर अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म नहीं किया है. उनके भूख हड़ताल के दूसरे हिस्से का आज आठवां दिन है। पहले भूख हड़ताल करने के बाद वे सरकार के आश्वासन पर मान गए थे और सरकार को 40 दिन का समय दिया था, लेकिन अब वे 25 अक्टूबर से फिर भूख हड़ताल पर हैं।
इस बैठक के बाद मनोज जरांगे ने कहा कि “मराठा समुदाय “अधूरा आरक्षण” स्वीकार नहीं करेगा और महाराष्ट्र सरकार को इस मुद्दे पर राज्य विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए. अगर मराठा समुदाय को “पूर्ण” कोटा नहीं दिया गया तो पानी पीना भी बंद कर दूंगा।


popular post
आईआरजीसी के एयरोस्पेस कमांडर का देश की जनता से संबोधन:
आईआरजीसी के एयरोस्पेस कमांडर का देश की जनता से संबोधन: अगर अब से दुश्मन कोई
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा