वक्फ बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध प्रदर्शन

वक्फ बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध प्रदर्शन

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड विरोध प्रदर्शन कर रहा है। काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जंतर-मंतर पर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के विरोध में धरना दे रहे हैं।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े संगठनों का मानना है कि वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित बदलाव स्वायत्तता के लिए खतरा है। वक्फ बिल बोर्ड की वित्तीय और प्रशासनिक स्वतंत्रता पर असर डालेगा। इसलिए पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। AIMPLB और अन्य संगठनों ने साफ किया है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा।

प्रदर्शन के दौरान AIMPLB के उपाध्यक्ष उबैदुल्लाह आज़मी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संविधान हमें अपने मजहबी मामलों की हिफाजत की जिम्मेदारी देता है।

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह हमारे लिए नमाज और रोज़ा जरूरी है, वैसे ही वक्फ की हिफाजत भी उतनी ही जरूरी है। सरकार को चाहिए था कि वक्फ की जमीन को खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ एक्शन लेती, लेकिन इसके बजाय सरकार ने खुद ही वक्फ पर कब्जा करने के लिए कानून बना दिया।

विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदर्शन में जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, टीएससी सांसद अबू ताहिर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद ईटी बसीर, सीपीआई महासचिव सय्यद अजीज पाशा और CPIML के सांसद राजा राम सिंह भी पहुंचे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *