अखिलेश यादव ने दी भगवंत मान को बधाई, पंजाब में होगी तरक्की

अखिलेश यादव ने दी भगवंत मान को बधाई, पंजाब में होगी तरक्की

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास करेगा।

पूर्ण बहुमत साथ पंजाब में जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समाजवादी पार्टी  प्रमुख अखिलेश यादव  ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा।

शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह  के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नये नजरिये की फसल खूब लहलहाएगी।

दिल्ली के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य है जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। भगवंत मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां को चुना था। इस शपथ ग्रहण समारोह में तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की खबर है। उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के लोगों को भी आमंत्रित किया था और कहा था कि राज्य के तीन करोड़ लोग भी उनके साथ शपथ लेंगे।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब रवाना हो गए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नयी उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब एकत्र होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles