चाचा शिवपाल के साथ अखिलेश यादव ने किया गठबंधन का ऐलान

चाचा शिवपाल के साथ अखिलेश यादव ने किया गठबंधन का ऐलान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव क़रीब आते ही सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में लगी हैं पिछले चुनाव से समाजवादी पार्टी के बीच दरार पड़ गई थी जिस कारण समाजवादी पार्टी को चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा था लेकिन इस बार उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यादव परिवार में ‘एका’ हो गया. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया.

बता दें कि अखिलेश आज खुद अपने चाचा शिवपाल के घर मिलने गए जहां दोनों की बातचीत के बाद गठबंधन का ऐलान किया. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल के साथ तस्‍वीर ट्वीट कर गठबंधन का ऐलान करते हुए लिखा, ‘प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई. क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है’

गौरतलब है कि अखिलेश यादव इस बार चुनाव में अलग-अलग जातियों में असर रखने वाली छोटी छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रहे हैं. अब तक छह छोटे दलों के साथ उनका गठबंधन हो गया है, इसमें राष्‍ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल, जनवादी पार्टी (सोशलिस्‍ट), अपना दल और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी शामिल हैं.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने 25 नवंबर को कहा था ‘जब इतने लोग साथ हैं और सब दल के झंडे हमारे साथ है, इतनी रंगबिरंगी पार्टी किसी के पास नहीं होंगी. इतने रंगों को जोड़कर आगे चलने का काम किसी ने नहीं किया होगा. समाजवादी लोग सब रंगों को जोड़कर के एक शानदार और खूबसूरत गुलदस्‍ता बनाना चाहते हैं.’

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *