अखिलेश को लगेगा झटका, ओवैसी को मिलेगा मज़बूत साथ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं लेकिन उन्हें असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ती सक्रियता से ज़ोर का झटका लगा सकता है।
अखिलेश यादव ने हालाँकि बसपा के बाग़ी विधायकों को सपा में शामिल करते हुए चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन अब यह झटका ओवैसी की वजह से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झटका लग सकता है। दरअसल, सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपी) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव गठबंधन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल यानी 2022 में होना है। लेकिन, इसकी तैयारियों और तोड़-जोड़ की राजनीति में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है। ऐसे में शिवपाल कई छोटे दलों के साथ गठबंधन करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि यदि शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन नहीं होता है तो शिवपाल ओवैसी के साथ जा सकते हैं।
अगर शिवपाल ओवैसी के साथ जाते हैं तो इससे एक तरफ ओवैसी को फायदा होगा वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका होगा। शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश के बीच की लड़ाई कई बार खुलकर सामने आई है।
ओवैसी के हौसले बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद लगातार बुलंद हैं। अब ओवैसी लगभग हर राज्य नगर निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक- सभी में ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश चुनाव में उतर रहे ओवैसी पर सबकी निगाहें जमी हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल यानी 2022 में होना है। लेकिन, इसकी तैयारियों और तोड़-जोड़ की राजनीति में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है।


popular post
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN CNN ने एक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा