बंगाल उपचुनाव में टीएमसी की जीत से अखिलेश खुश

बंगाल उपचुनाव में टीएमसी की जीत से अखिलेश खुश

पश्चिम बंगाल के साथ साथ दुसरे राज्य में हुए उपचुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुशी जताई है। और आसनसोल के विजय उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव सहित देश में दूसरे राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को करारी हार मिली है। इससे पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की चमक और बढ़ गई है । वहीं दूसरी ओर पहले विधानसभा चुनाव में फिर विधान परिषद चुनाव में हार का सामना करने वाली सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव टीएमसी की इस जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं । उन्होंने अपनी खुशु का इज़हार शत्रुघ्न सिन्हा और ममता बनर्जी को मुबारकबाद दे किया है ।

शनिवार को सामने आए चुनाव परिणाम में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने निकटवर्ती भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र मित्र पॉल के मुकाबले में तीन लाख 534 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। शत्रुघ्न सिन्हा को 6लाख 52 हज़ार 586 लोगों ने मतदान किया थ। जबकि अग्निमित्र मित्र पॉल को महज़ 3लाख 52 हजार 83 लोगों ने वोट किया था । इसी के तहत बालीगंज में पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी भारी मतो से जीत हासिल की जब क बीजेपी की उम्मीदवार केया घोष तीसरे नंबर पर रही।

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ट्वीट पर तस्वीर साझा करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी । और लिखा कि टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जी ने आसनसोल लोकसभा से ३ लाख से भी अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए में उन्हें और सुश्री ममता बनर्जी को कुशल नेतृत्व की बधाई देता हूं । भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सारी सीटें हारना एक बुरा संकेत है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *